स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होंगे कामनवेल्थ गेम्स जैसे खेलों के विजेता खिलाड़ी

8/12/2018 6:24:33 PM

अंबाला(अमन कपूर): स्वतन्त्रता दिवस पर कामनवेल्थ गेम्स, राष्ट्रिय व अंतराष्ट्रीय खेलो में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी सम्मानित होंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने बताया कि खेल मंत्रालय करीब 36 करोड़ के ईनाम बांटेगा, जिनमें करीब 1200 खिलाडियों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिस जिले का खिलाड़ी होगा उसे उसी जिले में मंच पर सम्मानित किया जाएगा।

हरियाणा सरकार करीब 300 पदक विजेता खिलाड़ियों को देने वाली है नौकरी: विज

गौरतलब है कि इससे पहले बीते 6 अगस्त को खेलमंत्री विज ने बताया था कि प्रदेश सरकार करीब 300 पदक विजेता खिलाडिय़ों को नौकरी देने जा रही है। जिसके लिए पदक विजेता खिलाडिय़ों को नौकरी के लिए अखबारों में इश्तिहार दिए जाएंगे। उन्होंने बताया था कि 15 अगस्त को सभी पदक विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जायेगा। वहीं पदक विजेता खिलाडिय़ों के पेंडिंग इनामी राशि सरकार 15 अगस्त को खिलाडिय़ों उनके गृह जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह में दी जाएगी। विज ने स्पष्ट किया है की किसी भी खिलाड़ी की इनामी राशि नहीं काटी जाएगी।

Shivam