जिस पति के लिए रखती थी करवाचौथ का व्रत, उसी ने पत्नी को दी भयंकर मौत

10/29/2018 5:23:06 PM

गुरुग्राम(मोहित): गुरुग्राम में करवा चौथ पर जहां एक पत्नी ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा हुआ था, उसी पति ने यमदूत बनकर अपनी पत्नी की जान लेली। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जांच शुरु कर दी है।



जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम के वैली व्यू सोसाइटी में दीपिका चौहान अपने पति विक्रम चौहान के साथ रहती थी। दोनों के बीच काफी समय से झगड़ा चल रहा था। झगड़ा किसी और बात पर नहीं बल्कि 'पति-पत्नी के और वो' को लेकर होता था। दीपिका को शक था कि उसके पति का किसी दूसरी लड़की के साथ अफेयर चल रहा है। जिसपर दीपिका और विक्रम के बीच कई दफा झगड़ा होता था। इसी झगड़े को लेकर आरोपी विक्रम ने करवा चौथ के दिन ही दीपिका चौहान को आठवीं मंजिल के फ्लैट नीचे धक्का दे दिया और दीपिका की मौत हो गई।



मामले की जानकारी देते हुए एसीपी शमशेर सिंह ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस ने मामले में जांच करते हुए आरोपी पति के खिलाफ हत्या मामला दर्ज किया है। दीपिका के परिजनों का आरोप है कि विक्रम ने दीपिका की हत्या की है। पुलिस की प्रथामिक जांच में विक्रम ने बताया कि दीपिका और उसके बीच करवा चौथ के दिन झगड़ा हुआ। इस बीच दीपिका गुस्से में उससे हाथ छुड़ाकर 8वीं मंजिल से खुद गई, जिससे उसकी मौत हुई है।



वही दीपिका के परिजनों का आरोप है कि विक्रम ने उसे फ्लैट से धक्का दिया है, जिससे उसकी मौत हुई है। विक्रम कई बार दीपिका के साथ मारपीट करता था और मारने की धमकी देता था। पुलिस इस मामले में उस युवती की भी तलाश कर रही है, जिसको लेकर दीपिका और विक्रम के बीच झगड़ा होता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Shivam