बेवफा निकला पति तो मंदिर की चोटी पर चढ़ी महिला, देखें हाईवोल्टेज ड्रामा

6/23/2017 2:07:13 PM

फतेहाबाद (रमेश भट्ट):फतेहाबाद में एक महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दरअसल, पति की बेवफाई से तंग आकर एक विवाहित 50 फुट ऊंची मंदिर की चोटी पर चढ़ गई और चिल्लाने लगा। महिला के मंदिर पर चोटी पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में खलबली मच गई। मामला आज सुबह का है और महिला गीता कॉलोनी में रहने वाली है। इस दौरान मोहल्लावासी वहां एकत्र हो गए और महिला को नीचे उतारने का प्रयास करने लगे। इस बीच पुलिस को भी सूचित कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद फायरबिग्रेड कर्मी और पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और महिला को नीचे उतर आने की मानमन्नोवल करने लगे।

SP से बात करने पर अड़ी रही महिला
महिला एस.पी. से बात करने को लेकर अड़ी रही। और धमकी दी कि अगर उसके साथ जबरदस्ती की तो वह अपने हाथ में रखे जहर को खाकर जान दे देगी। इस दौरान महिला के पिता को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद महिला के पिता भी मौके पर पहुंच गए और उसे समझाबुझा कर नीचे उतारा गया। 

13 साल पहले मुकेश से महिला की शादी हुई थी
महिला मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि भिवानी की रहने वाले इस महिला का विवाह करीब 13 वर्ष पूर्व फतेहाबाद के युवक मुकेश के साथ हुई थी। महिला का पति शादी के कुछ समय बाद उसे छोड़ कर चला गया और उसे बार-बार परेशान करता है।

महिला के 2 बच्चे हैं। उनके परवरिश और पति की बेवफाई के कारण वह पिछले लंबे समय से तनावग्रस्त चली आ रही है। महिला के पिता के अनुसार रोहतक पी.जी.आई. और हिसार के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। आज तनाव के अधिक बढ़ जाने के कारण उसने ऐसा कदम उठाया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जरूरी कार्रवाई के बाद महिला को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया और उसके इलाज करवाने की हिदायत भी दी है।