सीएम खट्टर अपने काम के बदौलत पूरे देश में छा गए: योगी आदित्यनाथ

punjabkesari.in Tuesday, Oct 01, 2019 - 10:20 PM (IST)

करनाल (केसी आर्या): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सीएम मनोहरलाल खट्टर ने साबित किया कि सीएम काम कैसे करते हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने काम की बदौलत पूरे देश में छा गए। विकास में प्रदेश को उन्होंने नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। हरियाणा की भर्तियों के पारदर्शी फार्मूले को हमने उत्तर प्रदेश में अपनाया है। योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल का नामांकन दाखिल करवाने करनाल पहुंचे थे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा प्रभारी नरेंद्र तोमर ,रतनलाल कटारिया सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपने पिछली बार एक योग्य विधायक चुना जिन्होंने साबित किया की सीएम काम कैसे करते हैं। वे अपने काम की बदौलत पूरे देश में छा गए।  विकास में प्रदेश को उन्होंने नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। हरियाणा की भर्तियों के पारदर्शी फार्मूले को हमने यूपी में अपनाया।  

योगी ने कहा कि इससे पहले हरियाणा में जातिवाद और परिवारवाद का बोलबाला था और हरियाणा में कोई निवेश करने को तैयार नहीं था, मनोहरलाल ने मुख्यमंत्री बनते ही इस स्थिति को सुधार कर हरियाणा की शक्ति व भक्ति से सबका परिचय कराया। योगी ने कहा कि युद्ध में हरियाणा के युवाओं की अहम भूमिका रही। करनाल के बच्चे, युवाओं और आम नागरिकों से अपेक्षा है कि वह मनोहर लाल बनकर काम करे ताकि वे अन्य सीटों पर जाकर प्रचार कर सकें।

वहीं सीएम मनोहर लाल ने स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में भगवान की पूजा अर्चना की और हवन यज्ञ कर जीत की कामना की। उसके बाद हुडा ग्राऊंड सैक्टर-12 में एक जनसभा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं मनोहरलाल खट्टर ने संबोधित किया। लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा की पिछली बार भी करनाल की जनता ने उन्हें प्यार और आशीर्वाद दिया। इसी की बदौलत पार्टी हाईकमान ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी। 

सीएम खट्टर ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली सरकारें सत्ता का खेल खेलती थी और अब सट्टे का खेल खेल रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोबारा उनकी सरकार 75 पार कर प्रदेश में सरकार का गठन करेगी।  मुख्यमंत्री ने कहा की करनाल का एक एक कार्यकर्ता मनोहर लाल बनकर काम करे ताकि मुझे अन्य जिलों में प्रचार करने का मौका मिले।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static