फेसबुक पर खुदकुशी का लाइव वीडियो, जिसने भी देखा सहम गया

4/16/2017 2:24:38 PM

सोनीपत (पवन राठी):सोनीपत में फेसबुक पर वीडियो लाइव कर युवक ने फंदा लगा लिया, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। उसे फंदा लगाते जिसने भी देखा कमैंट कर उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन युवक नहीं रुका और फंदा लगा लिया।

60 पेज की एक डायरी व दीवार पर लिखी मौत की कहानी
उसके अलावा उसने 60 पेज की एक डायरी में अपनी मौत की पूरी कहानी भी लिखी है और इस पूरी कहानी में उसने अपनी जीवनलीला समाप्त करने के लिए दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल और ए.एस.आई. पर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप भी लगाया है। इसके साथ उसकने दीवार पर भी नोट लिखा है।

घटना के समय घर पर अकेला था दीपक 
मृतक की पहचान शहर के देव नगर निवासी दीपक (28) के रूप में हुई है। उसने अपने घर के कमरे में छत के पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय दीपक घर पर अकेला था। उसके माता-पिता कहीं बाहर गए थे, वहीं दीपक अपनी पत्नी व बेटे को अपने परिचित के घर छोड़ आया था। 

मरने से पहले बेटे संग फेसबुक पेज पर डाला फोटो
मरने से पहले मृतक दीपक ने फेसबुक पेज पर अपने बेटे संग फोटो अपलोड की है। फोटो अपलोड करने के बाद फेसबुक में वीडियो लाइव किया और फंदा लगा लिया। दीपक को फंदा लगाता देख उसकी बहन ने भी उसे रोकना चाहा लेकिन वह उसे बचाने में नाकामयाब रही। वहीं, जिस कमरे में युवक ने फंदा लगाया उसी कमरे की दीवार पर उसने सुसाइड नोट लिखा था जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

मृतक की पत्नी ने किया खुलासा
पत्नी किरण और उसकी बहन नीलम का कहना है कि दिल्ली पुलिस में तैनात हैड कांस्टेबल उषा बोस और ए.एस.आईं. सुरेश वत्स के बीच चल रहे प्रेम प्रंसग का पता दीपक को पता चल गया था, जिसके चलते ये दोनों उसे जान से मारने की धमकी भी देते थे और उसे इतना प्रताड़ित करते थे। बस इसी के चलते उसने सुसाइड नोट लिखा और फिर फेसबुक पर अपनी लाइव फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। हालांकि पुलिस ने इस मामले में 3 के खिलाफ मामला दर्ज़ कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल और ए.एस.आई. पर आत्महत्या के लिए विवश करने का लगा आरोप



 

Punjab Kesari