छेड़छाड़ की आशंका के चलते बदले 14 बिजली मीटर, जांच के लिए भेजे

2/15/2020 1:31:01 PM

समालखा (राकेश) : बिहोली सब-डिवीजन के गांव ताहरपुर में करनाल बिजली निगम विजीलैंस व बिहोली सब-डिवीजन में करनाल थाना विजीलैंस के साथ एक बार फिर छापेमारी की है। शुक्रवार को करनाल बिजली निगम विजीलैंस के 3 एस.डी.ओ. व बिहोली सब-डिवीजन के 2 जे.ई. करीब 12 लाइनमैन व करीब 15-20 करनाल थाना विजीलैंस पुलिस के साथ गांव में छेड़छाड़ के आशंका के चलते 14 मीटर बदले गए जिन्हें जांच के लिए करनाल लैब भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

इससे पहले जांच में गड़बड़ी पाए जाने वाले 17 मीटर उपभोक्ताओं पर निगम ने करीब 6 लाख 15 हजार रुपए का जुर्माना ठोका है। उल्लेखनीय है कि 7 फरवरी को निगम के उच्चाधिकारियों को शिकायत मिली थी कि गांव ताहरपुर में खम्भे पर लगे करीब 49 बिजली मीटरों के साथ छेड़छाड़ की आशंका है। निगम की टीम पुलिस बल के साथ गांव ताहरपुर पहुंची। टीम ने बिजली के खम्भे पर लगे 49 मीटरों को बदल दिया।

निगम ने 49 मीटरों को जांच के लिए करनाल लैब भेजा था। करनाल लैब में जांच करने पर 39 मे से 17 मीटरों गड़बड़ी पाई गई। जिस पर निगम ने गड़बड़ी पाए जाने वाले मीटर उपभोक्ताओं पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की। इसी को लेकर शुक्रवार को दोबारा कार्रवाई की गई। 
 

Isha