पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप

7/11/2018 1:11:15 PM

पानीपत(संजीव): पति द्वारा जबरदस्ती अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने व दहेज के लिए प्रताडि़त करने का मामला प्रकाश में आया है। जब महिला ने ऐसा करने पर विरोध जताया तो आरोपी ने उस पर लाइसैंसी पिस्तौल से फायर कर दिया, जिसमें महिला की जान बाल-बाल बची। माडल टाऊन निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी शादी 26 दिसम्बर, 2017 को हुई थी। शादी के कुछ दिन तक ठीक रहा उसके बाद उसे कम दहेज लाने पर मारना-पीटना शुरू कर दिया। ससुराल पक्ष के लोगों की दहेज की मांग को देखते हुए उसके घरवालों ने फाइनैंस करवाकर एक कार भी दी। 

उसका पति जबरदस्ती अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। आरोपी ने पिस्तौल निकाल कर उसकी तरफ फायर किया तो वह नीचे बैठ गई और गोली दीवार में जा लगी। जिसके सबूत भी उसके पास हैं। पीड़िता ने पूरे घटनाक्रम की शिकायत थाना माडल टाऊन पुलिस को दी। उसी के आधार पर पुलिस ने पीड़िता के बयानों के अनुसार आरोपी पति सहित 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
 

Rakhi Yadav