पानीपत पहुंचे अनिल जैन, पार्टी कार्यकर्त्ताओं की ली जमकर क्लास

11/25/2015 12:07:35 PM

पानीपत (अनिल सैनी): पानीपत भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा के प्रभारी अनिल जैन ने पानीपत जिले में होने वाले संगठनात्मक चुनावों को लेकर भाजपा कार्यकर्त्ताओं की नब्ज टटोलने के लिए पानीपत पंहुचकर कार्यकर्त्ताओं की एक बैठक ली। इस बैठक में कार्यकर्त्ताओं ने अधिकारियों द्वारा उनको नजरअंदाज किए जाने के आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बावजूद भी अधिकारियों द्वारा कांग्रेसी व इनैलो कार्यकर्त्ताओं के काम कर रहे हैं।

कार्यकर्त्ताओं में प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति भारी रोष देखकर प्रभारी अनिल जैन ने कहा कि इन बातों पर गहराई से मंथन किया जाएगा तथा भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला भी उनके साथ थे।