डोनेशन की बजाय नाम रखें ब्लड शेयरिंग

9/16/2015 9:27:48 PM

अंबाला, (कमल मिड्ढा) :  राजकीय बहुतकनीकी संस्थान अंबाला में आज एक ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंबाला पंचकूला रेंज के पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। ब्लड डोनेशन कैंप में पहुंचे पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर खुद भी रक्तदान किया। पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने कहा कि ब्लड डोनेशन का नाम बदलकर ब्लड शेयरिंग करना चाहिए और शिक्षण संस्थानों में बच्चों को ब्लड और ब्लड डोनेशन के बारे में बताना चाहिए। ड़स मौके पर कमिश्नर आफ पुलिस की शरारती तत्वों को चेतावनी दी कि आने वाले पंचायती चुनावों में कानून तोड़ने वालों से सख्ती से निबटा जाएगा ।

 
अंबाला शहर स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में आज ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कॉलेज की और आयोजित इस कार्यक्रम में अंबाला-पंचकूला रेंज के पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने इस ब्लड डोनेशन कैंप में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। ब्लड डोनेशन कैंप में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने खुद भी रक्तदान कर छात्र छात्राओं का हौंसला बढ़ाया।  इस ब्लड डोनेशन कैंप में छात्र छात्राओं सहित अंबाला पुलिस के कई अधिकारियोंं ने भी खून दान किया। इस दौरान पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह और डीसीपी अंबाला ने पौधरोपण भी किया। पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने युवाओं से बढ़ चढ़ कर खून दान करने की भी अपील की।
 
इंतजाम पूरे
आने वाले पंचायत चुनावों में पुलिस व्यवस्था के चौक चौबंद इंतजामों की बात करते हुए पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने बताया कि उनकी तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। चुनावों में हर प्रकार की व्यवस्था बनाई जायेगी। कमिश्नर ने उम्मीद जताई है कि स्थानीय जनता भी उनका साथ देगी।