दहेज नहीं लाई थी, भाभी के साथ करना चाहा .........

9/24/2015 10:56:19 PM

पानीपत, (संदीप) : दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर सुसराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। वहीं विवाहिता के साथ उसके देवर ने दुष्कर्म की चेष्टा की। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

शहर की एक कालोनी की निवासी महिला की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने उसके देवर के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म करने की चेष्टा के आरोप में केस दर्ज किया है। वहीं विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सुसर, सास, ननंद व देवर के खिलाफ मारपीट, दहेज एक्ट, जान से मारने की धमकी देने समेत पांच आपराधिक आरोपों में केस दर्ज किया है। पुलिस ने विवाहिता की पानीपत के सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच भी करवाई। केस की जांच कर रही एएसआई विनीत ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला का विवाह 17 माह पहले ही हुआ था। विवाहिता की शिकायत पर उसके पति सन्नी, सास सुदेश, ससुर, देवर पंकज, ननद रीतु निवासी वार्ड 10 के खिलाफ दहेज एक्ट समेत पांच आपराधिक आरोपों में केस दर्ज किया गया है। वहीं उपरोक्त आरोपियों में शामिल देवर के खिलाफ दुष्कर्म की चेष्टा के आरोप में भी केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।