शहरमालपुर की शान बना है मुर्रा नस्ल का झोटा

punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2015 - 04:54 PM (IST)

समालखा, (वीरेंद्र) : गांव शहरमालपुर में करीब डेढ़ लाख रुपये की कीमत का मुर्रा नस्ल का झोटा गांव की शान बना हुआ है। गांव वासी सतीश कश्यप के घर में यह झोटा कई बार डाक्टरों द्वारा सही मुर्रा नस्ल का होने का गौरव भी पा चुका है। करीब 3 साल को इस झोटे ने तीन साल पहले सतीश के घर में ही जन्म लिया, जिस भैंस ने उसे जन्म दिया, वह भी काफी दुधारू है। 

हालांकि बिहोली, बापौली में पशुओं की प्रदर्शनी में दो बार सही मुर्रा नस्ल व अपनी अच्छी शान होने का गौरव भी पा चुका है और कई बार नकद इनाम भी जीत चुका है। सतीश व उसके पुत्र विकास ने बताया कि महीने में एक या दो बार इसे घी भी दिया जाता है व प्रतिदिन बिनोला, चूरी व खल को चारे में मिलाकर इसे दिया जाता है। उन्होंने बताया कि यह कहीं भी खेत आदि में काम करने के लिए नहीं ले जाया जाता, क्योंकि मुर्रा नस्ल जो हरियाणा की शान होता था। अब वो धीरे-धीरे लुप्त होता जा रहा है, इसलिए हमारा मुख्य मकसद है कि इससे मुर्रा नस्ल की संख्या को बढ़ाने के लिए ही रखा जाए।
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static