दोबारा सत्ता पाने के लिए भाजपा भी करेगी जोड़-तोड़

2/10/2019 11:00:35 AM

पानीपत(सुरजीत खर्ब): लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखने से पता चलता है कि आने वाले समय में भाजपा भी अपने साथ किसी पार्टी को जोड़ सकती है जिसमें से भाजपा की मुख्य नजर इनैलो पर ज्यादा है। वहीं दोबारा सत्ता पाने के लिए भाजपा दूसरे दलों के नेताओं को तोड़कर अपने पाले में लाने का काम कर सकती है।

हालांकि इनैलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने 21 दिन की फरलो पर आते ही पहले दिन धमाका करते हुए इनैलो के पूर्व विधायक जोकि कांग्रेस में जा चुके थे अशोक कश्यप को वापस इनैलो में शामिल कर गर्मी पैदा कर दी है। अभी अधिकतर पाॢटयों में सत्ता की लालसा को लेकर दलों की अदला-बदली की जा रही है। देखने वाली बात होगी कि आने वाले चुनाव से पहले हरियाणा के नेता किस पार्टी का झंडा उठाते हैं और किस पार्टी ने पाला बदलते हैं आया राम-गया राम के नाम से मशहूर हरियाणा में अभी से यह काम शुरू हो गया है। 

Deepak Paul