बिजली के बकाया बिलों की वसूली करने का अभियान तेज, अब तक उखाड़े 300 से ज्यादा मीटर

2/28/2020 2:40:58 PM

समालखा (राकेश) : शहर में बिजली के बकाया बिलों की वसूली करने व मीटर उखाडऩे को लेकर निगम ने अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को भी जे.ई. के नेतृत्व में टीम ने रेलवे रोड व चुलकाना रोड पर 52 दुकानों के मीटर उखाड़े। जिन पर करीब 22 लाख रुपए बकाया है। पिछले 3-4 दिनों में अब तक शहर मे 300 से ज्यादा मीटर उखाड़े गए हैं। जिन पर करीब 1 करोड़ रुपए बकाया राशि बताई जा रही है।

उधर, निगम ने बकाया बिलों में पार्ट राशि जमा करवाने पर मना कर दिया है।  उल्लेखनीय है कि बिजली के बकाया बिलों की वसूली करने व मीटर उखाडऩे को लेकर निगम की पैनी नजर है। करीब 4 दिन पहले निगम की ओर से समालखा सब-डिवीजन के अंतर्गत शहर में 1800 उपभोक्ताओं पर 4 करोड़ रुपए बकाया होने की बात सामने आई थी। जिसको लेकर निगम ने 14 पन्नों की बकाया बिलों की लिस्ट तैयार कर टीम गठित की गई।

वहीं, बुधवार शाम के समय एक्स.ई.एन. ने अधिकारियों की मीटिंग लेकर बकाया बिलों में पार्ट पेमैंट जमा न करने के दिशा-निर्देश दिए हैं। वहीं कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि मीटर उखाडऩे से पहले बिजली के बिलोंं में राशि ज्यादा होने पर पार्ट पेमैंट जमा करवाने के लिए वह बिजली निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को अवगत करवा चुके हैं लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया है।

इस सम्बंध में निगम के जे.ई. कुलदीप का कहना है कि अभियान के दौरान गुरुवार को शहर के रेलवे रोड व चुलकाना रोड पर 52 दुकानों के मीटर उखाड़े गए हैं। जिन पर करीब 22 लाख रुपए बकाया हैं। उन्होंने बताया कि निगम का यह अभियान जारी रहेगा।  

Isha