सी.बी.एस.ई. की परीक्षाएं शुरू, नियमों में बदलाव

2/15/2019 12:47:48 PM

पानीपत(अनुज): 15 फरवरी शुक्रवार को सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) की 12वीं की परीक्षाएं शुरू होंगी। वहीं, सी.बी.एस.ई. बोर्ड ने 2019-20 सत्र की परीक्षाओं में बैठने के लिए कुछ नियम बदल दिए हैं और नए नियमों के आधार पर ही प्रत्येक परीक्षार्थी को एग्जाम हॉल में प्रवेश दिया जाएगा।इस बारे एस.डी.वी.एम. स्कूल पिं्रसीपल एवं सी.बी.एस.ई. बोर्ड की सिटी को-आॢडनेटर एवं केंद्र अधीक्षक सबिता चौधरी ने बताया कि पानीपत जिले में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। जिनमें 10वीं व 12वीं के लगभग 11,000 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि इस साल सी.बी.एस.ई. ने पहले व्यावसायिक विषयों के लिए परीक्षाएं आयोजित करने का निर्णय लिया है

और मार्च में शैक्षणिक उप-परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरु होकर 3 अप्रैल 2019 को समाप्त होगी। वहीं, 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होकर 29 मार्च 2019 को समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि सी.बी.एस.ई. बोर्ड की तरफ से सैंटर सुपरिंटैंडैंट, डिप्टी सैंटर सुपरिंटैंडैंट, इंविजिलेटर, चीफ नोडल सुपरवाइजर्स, हैड एग्जामनर्स व इवेलुएटर को शामिल किया गया है। जो नकल रहित व शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षाएं संपन्न करवाएंगे। परीक्षा का समय सुबह 10:30 से 1:30 बजे तक रहेगा।

15 फरवरी यानी आज सी.बी.एस.ई. की 10वीं की परीक्षा शुरू हो रही है। जिसमें जिले के लगभग 6 से 7 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इस बार सी.बी.एस.ई. ने नई गाइड लाइन जारी किए हैं। जिसके अनुसार ही विद्याॢथयों को परीक्षा भवन में एंट्री दी जाएगी। सभी गाइड लाइनों को सी.बी.एस.ई. स्कूलों में पहले ही पहुंचा दी गई है। गत वर्षों की भांति इस सत्र में भी 10वीं की परीक्षा की शुरूआत ङ्क्षहदी के पेपर से होगी।
 

Deepak Paul