डी.सी. ने कर्मचारियों का किया स्थानांतरण

1/9/2019 2:34:14 PM

पानीपत(खर्ब): जिला उपायुक्त सुमेधा कटारिया के द्वारा प्रशासनिक व जनहित को लेकर कई कर्मचारियों को स्थानांतरण किया है। इसमें आर.के.ई. शाखा से स्टैनोग्राफर जगबीर सिंह का पी.ए. टू उपायुक्त में स्थानांतरण किया है। 

वहीं, फुटकर शाखा से सहायक बिजेंद्र कुमार का विकास शाखा व अतिरिक्त कार्यभार आर.के.ई. शाखा में, पी.ए. टू उपायुक्त सहायक कंवरभान का फुटकर शाखा में, विकास शाखा से सहायक सुरेश कुमारी का नकल शाखा में, रीडर टू डी.आर.ओ. क्लर्क जोङ्क्षगद्र का आर.सी. तहसील पानीपत में, रीडर तहसील समालखा क्लर्क रणबीर का रीडर टू डी.आर.ओ. में, डी.एल.सी. कार्यालय एस.डी.एम. समालखा क्लर्क अमित कुमार का रीडर तहसील समालखा, एम.आर.सी. कार्यालय एस.डी.एम. समालखा क्लर्क बिजेंद्र सिंह का अतिरिक्त कार्यभार डी.एल.सी. कार्यालय एस.डी.एम. समालखा में, आर.के.ई. शाखा क्लर्क सुरेंद्र सिंह का आर.के.ई. शाखा में स्थानातंरण किया गया है।

वहीं स्थानांतरण की एक-एक प्रति सूचनार्थ व आगामी कार्यवाही के लिए उपमंडल अधिकारी समालखा, नगराधीश पानीपत, जिला राजस्व अधिकारी/जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी पानीपत, तहसीलदार पानीपत व समालखा, कार्यभारी अधिकारी विकास शाखा/ फुटकर शाखा/आर.के.ई. शाखा/ नकल/सरपल्स शाखा, संबंधित कर्मचारी व बिल लिपिक, स्थापना शाखा/ निजी फाइल को भी भेजी गई है।
 

Deepak Paul