ब्यूटी पार्लर में लगी आग, हजाराें का सामान जलकर राख

10/5/2017 1:22:54 PM

पानीपत (अनिल कुमार): मॉडल टाऊन स्थित एक ब्यूटी पार्लर में आग लग गई। गनीमत रही की आग भड़कने से पहले ही लोगों ने आग पर पानी डाल दिया जिससे ज्यादा नुक्सान नहीं हो पाया। आग लगने के कारणों की फिलहाल पुष्टि नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार मॉडल टाऊन स्थित सावन पार्क के पास बने साइन ब्यूटी पार्लर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई थी। लोगों ने पार्लर से निकलते धुएं काे देख घटना की सूचना पार्लर के मालिक को दी, जिसके बाद लोगों ने आग भड़कने से पहले ही आग पर काबू पा लिया था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। आग के कारण करीबन 20 हजार रुपए का सामान जलने का अंदाजा लगाया जा रहा है।