प्रशासन के नाम पर इकट्ठा किया चंदा तो होगी गिरफ्तारी

4/1/2020 2:45:26 PM

पानीपत (खर्ब) : लॉकडाऊन के दौरान नियम तोडऩे, प्रशासन के नाम पर चंदा लेने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। अब ऐसा करने वालों के खिलाफ मामले दर्ज कर गिरफ्तार भी किया जाएगा। वहीं जरूरतमंदों को राशन बांटने वालों में से कुछ फर्जी सेवादारों की पहचान करना भी शुरू कर दिया है। कुछ लोगों ने पास बनवाकर वाहनों में घूमना शुरू कर रखा है। गाडिय़ों के पास बनवाकर कुछ पैकेट खाने के रखकर सारा दिन शहर के चक्कर लगाते रहते हैं ऐसे लोगों को भी पकड़ा जाएगा। 

वहीं अधिकारियों ने जिले में बनाए गए शैल्टर होम में जाकर स्थिति का जायजा भी लिया। शहर छोड़कर जा रहे सभी श्रमिकों को शैल्टर होम में रख लिया गया है जहां सभी को खाना दिया जा रहा है। कालोनियों में भी सभी पार्षदों के घरों में सरकार ने खाना व राशन भिववाने का प्रबंध कर दिया है। सभी वार्डों में राशन बांटने का कार्य सरकार की ओर से किया जा रहा है। कुछ संस्थाएं अपनी ओर से भी सेवा कार्य कर रही हैं।

इस बारे में उपायुक्त हेमा शर्मा ने कहा कि प्रशासन के नाम पर चंदा इकट्ठा करने वाले लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वे प्रशासन के नाम पर ऐसा कोई भी काम न करें। ऐसा करने वाले लोगों के विरुद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। उनके बैंक अकाऊंट भी सील किए जाएंगे। यही नहीं सम्बंधित बैंक अधिकारी के खिलाफ  भी कार्रवाई की जा सकती है। बनाए गए शैल्टर होम का निरीक्षण भी किया। उन्होंने लोगों से बातचीत भी की।

Isha