जी.आर.पी. ने 2 नाबालिगों को शैल्टर होम भेजा

2/9/2019 12:32:57 PM

पानीपत(राजेश): शुक्रवार को जी.आर.पी. ने रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में घूमते हुए 2 नाबालिग लड़कियां मिली जिससे पुलिस ने दोनों को शैल्टर होम में भिजवा दिया है। 
जी.आर.पी. के ए.एस.आई. ने बताया कि पुलिस को गश्त के दौरान रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में 2 नाबालिग लड़कियां मिली। महिला पुलिस ने लड़कियों के घर के बारे में पता किया। लड़कियों में एक बिहार की और एक यू.पी. की है। इंचार्ज आनंद सिंह डांगी ने बताया कि दोनों नाबालिग लड़कियों को शैल्टर होम में भेज दिया गया है।
 

Deepak Paul