क्लिनिक में घुसकर अज्ञात हमलवारों ने डॉक्टर को मारी गोली (Watch Video)

6/24/2016 4:22:27 PM

पानीपत: पानीपत के समालखा विधानसभा में उस समय सनसनी फैल गई जब क्लिनिक पर बैठे डॉक्टर पर अज्ञात हमलवारों ने गोली मार दी। गोली मारने से पहले  आरोपियों ने डॉक्टर से 50 लाख रुपए देने की डमांड की और पैसे ने देने की एवज में इस वारदात को अंजाम दिया। गोली डॉक्टर की जांघ में लगी। 

 

इतना ही नहीं हमलवारों ने मरीज का इलाज करवाने आए उसके परिजन को भी गोली मारी और मौके से फरार हो गए। फिलहाल डॉक्टर और मरीज को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 

 

बताया जा रहा है कि हमलावर चंडीगढ़ नम्बर की गाड़ी से आए थे, जिनकी संख्या 4 बताई जा रही है। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।