पति के शक करने पर महिला ने उठाया एेसा कदम (Video)

5/18/2016 4:22:50 PM

पानीपत: पानीपत के महाराणा गांव में एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की शादी एक साल पहले ही हुई थी। परिजनों का आरोप है कि उनका दामाद बेटी पर शक करता था, इसी के चलते उसने उसकी हत्या कर दी।

 

जींद जिले की 22 वर्षीय बिंदु की शादी करीब एक साल पहले महाराणा गांव के अनिल के साथ हुई थी। लड़की के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी लड़की को परेशान किया जाता था।