दिनदिहाड़े JBT छात्रा को मारी गोली, कॉलेज में मची अफरा-तफरी (Pics)

9/29/2016 10:01:22 AM

पानीपत (अनिल कुमार): हरियाणा के पानीपत में दिनदिहाड़े जे.बी.टी की एक छात्रा को गोली मारने का मामला सामने आया है। 

मिली जानकारी के अनुसार छात्रा जे.बी.टी परीक्षा का प्रैक्टिल देने डाइट कॉलेज में जा रही थी, तभी विपिन नामक लड़का उसके पास आया और उससे बातचीत करने लगा।  

तभी अचानक से विपिन ने उसके पेट में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। गोली मारते ही विपिन मौके से फरार हो गया। एच.ओ. सुरेश सैनी का कहना हैं कि यह लड़का कोहंड जिला पानीपत का है और वह ऋतू को जानता था पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं।