बदमाशों ने युवक की लाठी-डंडों से की पिटाई, हालत गंभीर

9/30/2016 11:58:02 AM

पानीपत (पाटिल): बत्रा कॉलोनी रेलवे फाटक के पास दिन-दिहाड़े कुछ लोगों ने लाठी-डंडों व सरियों से हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसके पास से करीब 30 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। 

 

मिली जानकारी के अनुसार दीवान नगर कच्चा कैंप निवासी जसकरम पुत्र सतनाम मैडीकल स्टोरों पर दवाई सप्लाई करने का काम करता है। गुरुवार को वह दवाइयों की पेमैंट लेने गांव गढ़ी सिकंदरपुर गया हुआ था। दोपहर को जब वह गांव गढ़ी सिकंदरपुर से वापस लौट रहा था तो बत्रा कॉलोनी रेलवे फाटक के पास करीब 8-10 बाइक पर करीब 15 लड़के खड़े हुए थे। जब वह फाटक के पास पहुंचा तो उन लोगों ने बाइक का रास्ता रोकते हुए उसे पर लाठी-डंडों व सरियों से हमला कर दिया। इस घटना में उसे गंभीर चोटें आई हैं। हमलावरों ने उसके पास से 30,000 रुपए लूटे और फरार हो गए। घायल को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने  गंभीर हालत को देखते हुए खानपुर मैडीकल कॉलेज रैफर कर दिया।