देह व्यापार के लिए लड़कियों को बना रखा था बंधक, पर्दाफाश

10/20/2016 10:33:07 AM

पानीपत (अनिल कुमार): असम पुलिस ने रेड मारकर देह व्यापार के लिए पानीपत में बंधक बनाकर रखी 4 युवतियों को पकड़ लिया है।

 

दरअसल पानीपत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की एन.जी.ओ. शक्ति वाहनी को पता चला की असम के जिला मोड़ीगांव से भगा कर लाई गई 2 युवतियों को देह व्यापार के लिए पानीपत में बंधक बनाकर रखा गया है। दिल्ली की एन.जी.ओ. शक्ति वाहनी की सूचना पाते ही मोड़ीगांव के एस.पी. ने तुरंत सब इंस्पेक्टर रमणीक बोडले के नेतृत्व में एक पुलिस दल को पानीपत भेजा। इस पुलिस दल ने जब चांदनीबाग थाना पुलिस के सहयोग से शिवनगर के एक बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर छापा मारा तो मकान के अंदर से 2 की जगह 4 लड़कियां मिली। जिनमे से 3 लड़कियां असम व एक लड़की कोलकता की है। 

 

असम पुलिस ने इन चारों लड़कियों का पानीपत के शिविल अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवाया और उन्हें अपने साथ ले गई। यदि असम पुलिस तुरंत प्रभाव से कठोर कदम नहीं उठाती तो यह लड़कियां देह व्यापार के धंधे में धकेल दी जाती। असम पुलिस को अब इन्हें भगाकर लाने वाले आरोपियों की तलाश है।