बीमारी की हालत में रेलवे स्टेशन पर मिले व्यक्ति ने तोड़ा दम

2/11/2019 12:28:01 PM

पानीपत(राजेश): आठ फरवरी को रेलवे स्टेशन के माल गोदाम के पास मिले 60 वर्षीय व्यक्ति ने इलाज के दौरान रोहतक पी.जी.आई. में दम तोड़ दिया। वहीं पर व्यक्ति की शिनाख्त नहीं होने पर जी.आर.पी. ने व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करवाकर रोहतक पी.जी.आई. के मोर्चरी हाऊस में रखवा दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार राहगीरों ने 8 फरवरी को शाम के समय जी.आर.पी. को सूचना दी थी कि माल गोदाम के पास एक व्यक्ति किसी बीमारी की हालत में पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर जी.आर.पी. मौके पर पंहुची थी और व्यक्ति को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पानीपत में दाखिल करवाया।

सिविल अस्पताल में व्यक्ति की हालत में कोई सुधार नहीं होने पर 9 फरवरी को उससे रोहतक पी.जी.आई. के लिए रैफर कर दिया गया था। रोहतक में इलाज के दौरान 9 फरवरी की शाम को व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। वहीं पर व्यक्ति की मौत होने की सूचना जी.आर.पी. को मिलने पर रोहतक पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर मोर्चरी हाऊस में रखवा दिया गया है। जी.आर.पी. के सब-इंस्पैक्टर आनंद सिंह डांगी ने बताया कि मृतक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। व्यक्ति ने ग्रे कलर की जैकेट और ग्रीन कलर की जर्सी पहनी हुई है। साथ में भगवा परना भी है। पुलिस शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

Deepak Paul