ग्रुप डी के पदों की मांग चयन आयोग को भेजने के निर्देश

1/4/2018 12:12:48 PM

चंडीगढ़(धरणी):हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी विभागों, बोर्डों और निगमों को ग्रुप-डी श्रेणी के पदों के लिए नई मांग हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग को भेजने के लिए कहा है, क्योंकि यह ग्रुप-डी के पद आयोग के दायरे में आ गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इन पदों के लिए संबंधित विभागों द्वारा सामान्य प्रशासन में सामान्य सेवाएं-। ब्रांच को भेजी गई सभी मांग वापस मानी जाएंगी।