पत्नी पर किया चाकू से वार, गिरफ्तार

7/11/2018 1:08:03 PM

समालखा(राकेश): आजाद नगर वासी एक महिला ने पति पर गाली-गलौच व चाकू से वार कर घायल करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला को उपचार के लिए शहर के सी.एच.सी. में ले जाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़िता की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आजाद नगर वासी महिला ने शिकायत में बताया कि वो घर पर बैठी थी।

उसका पति घर पर आया और गाली-गलौच करते हुए चाकू से वार कर घायल कर दिया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। जख्मी हालत में महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। चौकी प्रभारी श्रीकृष्ण का कहना है कि महिला की शिकायत पर पति सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे कल अदालत में पेश किया जाएगा।
 

Rakhi Yadav