प्रेम संबंधों ने नाखुश कांस्टेबल पिता ने बेटी का घोंटा गला, गिरफ्तार

10/26/2017 11:58:25 AM

झज्जर- गावं सुरहेती में अाॅनर किलिंग का मामला सामने अाया है। लड़की ने अपने प्रेमी से बात करनी बंद नहीं की तो एक कांस्टेबल ने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने अारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सुरहेती के रहने वाले वेदपाल ने  सेना से रिटायर होने के बाद दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल की नौकरी जाॅइन की थी।

उसकी  छोटी बेटी वंदना का ढाकला निवासी एक लड़के के साथ प्रेम- प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक पिता को लगी तो उसने बेटी को डराया -धमकाया और लड़के से दूर रहने के लिए कहा। इसके बाद भी वंदना छिप-छिपकर लड़के से बात करती रही। इसका पता लगने मंगलवार रात वेदपाल का बेटी से झगड़ा हो गया। वेदपाल ने अापा खोते हुए वंदना का गला दबा दिया। बेटी ने पिता के हाथों में ही दम तोड़ दिया।