ट्रेन के आगे कूदकर नाबालिग लड़का-लड़की ने दी जान

7/17/2018 12:15:27 PM

पानीपत(राजेश): गांव नवादा आर निवासी एक लड़का और लड़की ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना मिलने पर जी.आर.पी. ने दोनों मृतकों का पानीपत के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिए हैं। रविवार की रात को करीब 9 बजे सूचना मिली कि डाहर फाटक के पास रेल लाइन पर एक लड़का और लड़की के शव पड़े हुए हैं, सूचना मिलने पर जी.आर.पी. मौके पर पहुंची। शवों को काबू करने के बाद शिनाख्त करने के प्रयास किए गए, वहीं पर लड़का और लड़की के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच चुके थे, जिन्होंने परिजनों ने उनकी पहचान नवादा आर के निवासी के रूप में की।

पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया और परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि यह दोनों रविवार को 2 बजे के करीब घर से बिना बताए घर से निकल गए थे, परिजनों के काफी खोजबीन के बाद भी इनका कोई पता नहीं चल पा रहा था, वहीं पर ट्रेन के आगे सुसाइड करने के नाबालिग लड़का और लड़की का सिवाह गांव में रहने वाले लड़के के मामा ने परिजनों को सूचना दी थी, जिससे परिजन मौके पर पहुंचे थे।  
 

Rakhi Yadav