शरारती तत्वों ने सेक्टर-12 में फिर तोड़े कारों के शीशे

2/24/2016 11:32:40 PM

पानीपत (खर्ब) : आरक्षण का आंदोलन समाप्त होने के बाद भी शरारती तत्व बाज नहीं आ रहे हैं। कुछ शरारती तत्वों सेक्टर-12 में नवां कोट गुरुद्वारा के पास खड़ी गाडिय़ों के शीशे तोड़ दिए। बताया जाता है कि कुछ शरारती तत्व बाइक पर थे आए थे तथा शीशे तोड़ कर भाग गए। 

सेक्टर के लोगों ने बताया कि विधायक रेवड़ी के मकान के पास ही अशोक गुप्ता, अतुल गुप्ता आदि के मकान हैं। पास में ही गुरुद्वारा है। इस बारे में पुलिस को सू्रचित किया जा चुका है। बताया जाता है कि बी.एम.डब्लू व कई गाडिय़ों के शीशे तोड़े गए हैं। देर रात तक लोगों में भारी खौफ था। लोगों का मानना है कि यह आरक्षण को लेकर नहीं बल्कि आरक्षण के नाम पर लोगों को डराने शहर का माहौल खराब करने व लूटपाट के इरादे से शरारती तत्व व बदमाश कर रहे हैं। 

इस बारे में पुलिस को सख्ताई से कार्रवाई करनी चाहिए। देर रात तक पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी। मौके पर पुलिस अधिकारियों ने पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। बताया जाता है कि आरोपी हुड़दंग मचाते हुए आते हैं तथा शीशे आदि तोडक़र फरार हो जाते हैं पुलिस को सीसीटीवी की मदद से आरोपियों तक पहुंंचना चाहिए।