नहीं रुक रहा अपराध, मां व बेटी का सरेआम अपहरण

10/16/2017 12:34:42 PM

पानीपत(राजेश): जिले में अपहरण की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं और दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। जिले पानीपत से मां-बेटी, किशोरी व विवाहिता का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी  के अनुसार चग्गु लाल निवासी चावला कॉलोनी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी का अज्ञात लोगों ने छोटू राम चौक से अपहरण कर लिया। थाना किला पुलिस ने चग्गू लाल की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरी ओर सोनिया व इसकी पुत्री का अज्ञात लोगों ने पानीपत के कलंदर चौक क्षेत्र से अपहरण कर लिया। वहीं, सोनिया के पुत्र मनीष कपूर की शिकायत पर थाना किला पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हिना के अपहरण के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।