नगर निगम हाऊस की बैठक आज

punjabkesari.in Friday, Jan 11, 2019 - 01:28 PM (IST)

पानीपत(आशु): शुक्रवार को नगर निगम मेयर एवं पार्षदों की पहली हाऊस की बैठक होगी। इसमें मेयर द्वारा शहर के विकास सहित सफाई के मुद्दों को रखा जाएगा। साथ ही एक माह के अंदर पार्षदों को अपने एजैंडा रखने की मांग भी की जाएगी, ताकि शहर में विकास कार्यों की झड़ी लगाई जा सके और जनता की समस्याओं का खात्मा किया जा सके। 

इन मुद्दों को किया जाएगा पार्षदों के सामने
- जे.बी.एम. के शहर में जगह-जगह बने डमिं्पग प्वाइंटों को खत्म करवाना।
- शहर से डेयरी शिङ्क्षफ्टग करवाना।
- फ्लाईओवर कटों को खुलवाना।
- विकास कार्यों को करने वाले ठेकेदारों की डिटेल के साइन बोर्ड लगवाना।
- नगर निगम अधिकारियों की डिटेल के सभी वार्डों में 4-4 बोर्ड लगवाना।
- शहर की सभी नालियों के सीवरेज से जुड़वाना।
- नवनियुक्त चुने गए पार्षदों से 1 माह में उनके कार्यों के एजैंडे मंगवाना।

डा. प्रियंका सोनी, आयुक्त, नगर निगम
नगर निगम मेयर अवनीत कौर के निर्देश पर 11 जनवरी शुक्रवार को हाऊस की बैठक निर्धारित की गई है। जिसको लेकर नगर निगम अपनी तैयारियों में पूरे तरीके से जुटा हुआ है, ताकि हाऊस की पहली बैठक कामयाब हो सके और ज्यादा मुद्दों पर पार्षदों की सहमति बन सके।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

static