न.नि. आयुक्त सहित टीम ने देर रात तक किया निरीक्षण

8/4/2019 1:11:06 PM

पानीपत (आशु): शुक्रवार को हुई तेजधार बारिश के पश्चात जहां एक ओर नगर निगम देर रात तक न.नि. आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों ने शहर के विभिन्न बाजारों का दौरा कर जायजा लिया। वहीं, न.नि. ने अधिकतर जिन जगहों पर पानी भरता है, उन जगहों पर रात में ही पम्प लगाकर पानी को निकालना शुरू किया। शनिवार को 6 पम्पों के अलावा 3 नए पम्पों को खरीदकर पानी निकालने के लिए लगाया गया।

शनिवार सुबह के समय अधिकारी विभिन्न जगहों पर निरीक्षण के लिए पहुंचे और कई कालोनियों का भी दौरा किया जहां पानी भर जाने से लोगों को बेहद तकलीफों का सामना करना पड़ता है। जिसको लेकर आयुक्त द्वारा न.नि. अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समाधान करवाने के आदेश जारी किए गए हैं।

वहीं शुक्रवार के जी.टी. रोड पर हालात देखने के पश्चात भी अन्य विभागों ने अपने कार्यों को शुरू नहीं किया। जिसके कारण यदि फिर से ऐसी ही बारिश का शहरवासियों को सामना करना पड़ता है।

Isha