जरूरतमंद की मदद करें वकील : चौटाला

1/7/2018 5:21:44 PM

पानीपत(ब्यूरो):वकीलों को वकालत व राजनीति के साथ सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। लीगल सैल के वकील जरूरतमंद लोगों की फ्री सहायता कर सराहनीय कार्य कर सकते हैं। इसलिए संगठन को मजबूती देने के साथ सामाजिकता का भी ध्यान रखें। यह बात इनैलो नेता व हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला ने एक रिसोर्ट में कानूनी प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक में कही। जन-जागरण अभियान के तहत इनैलो द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों में अभय सिंह चौटाला ने इसराना हलके के गांव कालखा, इसराना, मांडी व कवि में भी ग्रामीण जनसभाएं की।

 इस दौरान अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले वायदा किया था कि कालेधन को वापस लाएंगे और 15-15 लाख सभी खातों में डाले जाएंगे जो कि अभी तक वायदा पूरा नहीं हुआ। साथ बेरोजगारी बढ़ी है, युवा वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि दादूपुर-नलवी नहर व एस.वाई.एल. मामले में भाजपा व कांग्रेस राजनीतिक रोटियां सेंक रही हैं। उन्होंने कहा कि पानी के लिए 7 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में इनैलो विशाल रैली कर आंदोलन की शुरूआत करेगी। 

इस मौके पर पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष ओ.पी.माटा, पूर्व स्पीकर सतबीर सिंह कादियान, जिला प्रधान सुरेश काला, पार्टी सचिव सुरेश मित्तल, जिला प्रैस संयोजक  शेर सिंह खर्ब, इनैलो नेता देवेंद्र कादियान, रामनिवास पटवारी, कानून प्रकोष्ठ के जिला प्रधान राजेंद्र जागलान, सज्जन सिंह सहरावत, वीरेंद्र मलिक, बलवान वाल्मीकि, ओमप्रकाश शेरा, प्रेम भालसी, दयानंद उरलाना, सतबीर खर्ब, शुगन चंद रोड, रणबीर पराशर, ऋषिपाल रोड, तरुण बैनीवाल, वीरेंद्र बैनीवाल आदि मौजूद रहे।