पड़ोसी ने पति-पत्नी को सरियों से पीटा

1/15/2019 2:11:33 PM

पानीपत(सौरव): गांव फरीदपुर में गाली-गलौच करने से रोकने पर पिता-पुत्र ने मिलकर एक महिला व उसके पति की जमकर पिटाई कर दी। घायलों को उपचार के लिए पानीपत सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से डाक्टरों ने उन्हें खानपुर पी.जी.आई. में रैफर कर दिया। लेकिन परिजनों ने उन्हें बिश्नस्वरूप कालोनी स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है।

गांव फरीदपुर निवासी सतबीर ने पुलिस को बताया कि वह रविवार के दिन पड़ोसी राजपाल उसकी पत्नी तेजो के साथ गाली-गलौच कर रहा था। जब उसने मौके पर जाकर आरोपी को रोका तो उसने सरिये से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गली में गिर गया। जब उसकी पत्नी बीच बचाव करने आई तो राजपाल के बेटे सन्नी ने सरिए से उसकी पत्नी पर वार किए। जिससे पत्नी के कंधे में चोटें आई हैं। शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग एकत्र हो गए तथा आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बाद में उनके बेटे ने उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया है जहां से डाक्टरों ने हालत गंभीर होने के चलते उन्हें खानपुर पी.जी.आई. रैफर कर दिया। बाद में घायल को प्रेम अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में केस दर्ज करके आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। 
 

Deepak Paul