नौल्था में अवैध तरीके से रह रहा एन.आर.आई. युवक गिरफ्तार

7/21/2019 1:23:51 PM

इसराना (बलराज): गांव नौल्था में अवैध तरीके से रह रहे एक एन.आर.आई. युवक को इसराना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उन्हें गुप्त सूत्रों से पता चला था कि गीता इंजीनियरिंग कालेज नौल्था के सामने एक युवक किराए पर रहता है। जिसका नाम नीमतुला अहमदी पुत्र अहमदुल्ला निवासी खेरखाना रोड नंबर 10 नजदीक कारदान यूनिवॢसटी काबुल अफगानिस्तान है। उसके पास न पासपोर्ट, न वीजा मिला, जो अवैध तरीके से रह रहा था। युवक ने बताया कि मेरे साथी गीता कालेज में बी.बी.ए. की पढ़ाई कर रहे हैं।

उन्हीं के साथ यहां कालेज के सामने किराए पर रह रहा हूं। मैंने भी पुना महाराष्ट्रा से 4 साल से बी.बी.ए. की पढ़ाई की है। यहां काम की तलाश में आया था। पुलिस ने युवक पर 3,14 फौरन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार किया है। जिसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Isha