युवक पर सूए से किया जानलेवा हमला

12/16/2017 1:25:50 PM

खरखौदा(शर्मा):गांव फरमाणा निवासी एक युवक पर गांव के ही एक युवक ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने बर्फ तोडऩे वाले सूए से हमला किया। घायल साहिल को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। साहिल की मां की शिकायत पर फरमाणा चौकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरमाणा निवासी इंद्रावती ने बताया कि बुधवार की दोपहर को उसके देवर के लड़के सावन के पास फोन आया कि साहिल को चोट मारकर घायल कर दिया है।

वह अपने देवर के लड़के को लेकर महिपुर गांव में स्थित पानी की डिगी पर पहुंचे। वहां पहुंचने पर साहिल ने उन्हें बताया कि गांव के ही साहिल ने उसे बर्फ  तोडऩे के सूए से घायल कर दिया। आरोपी ने साहिल के ऊपर गर्दन व पेट सहित 6-5 अन्य जगहों पर वार कर उसको जान से मारने की कोशिश की। घायल को परिजनों ने फरमाणा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। साहिल की मां इंद्रावती के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।