ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार 2 को मारी टक्कर, गंभीर

10/24/2016 11:13:17 PM

पानीपत (पाटिल): जी.टी. रोड पर गांव पसीना के पास ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार 2 युवकों को टक्कर दे मारी। इस घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक की गंभीर हालत को देखते हुए खानपुर मैडीकल कालेज रैफर कर दिया। 

जानकारी अनुसार अशोक विहार कालोनी निवासी अरविंद पुत्र हरपाल सिंह व अविनाथ पुत्र सुभाष बाइक पर सवार होकर किसी काम से मुरथल जा रहे थे। जब वे लोग जी.टी. रोड पर गांव पसीना के पास पहुंचे तभी लिंक रोड से आई ईंटों से भरी ट्राली ने बाइक को टक्कर दे मारी। ट्राली की टक्कर से दोनों सड़क पर गिर पड़े जिससे दोनों घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित फरार हो गया। हादसे में घायल हुए दोनों युवकों को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां अरविंद की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार मुहैया करवाने के बाद खानपुर मैडीकल कालेज रैफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई थी।