दो नकाबपोशों ने स्टूडियो में घुसकर फोटोग्राफर को पीटा, हाथ एक अंगुली भी कटी

punjabkesari.in Sunday, Dec 13, 2020 - 12:20 AM (IST)

पानीपत, (संजीव नैन) : मॉडल टाऊन के परूथी चौक पर स्थित फोटो स्टूडियो में घुसकर दो नकाबपोशों ने फोटो ग्राफर के साथ जमकर मारपीट की तथा उसके हाथ पर तेजधार हथियार से वार किया। जिससे दाहिने हाथ की एक अंगुली कटी है। बाद में बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। बाद में घायल फोटोग्राफर को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं मामले की सूचना पाकर मॉडल टाऊन पुलिस चौकी से हैड कांस्टेबल पवन कुमार व इएसआइ राजेश कुमार अस्पताल पहुंचे तथा घायल के बयान दर्ज किए। जिनके आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव जाटल निवासी 47 वर्षीय हरीश कुमार पुत्र साधू राम ने बताया कि उसने परूथी चौक पर फोटो स्टूडियो की दुकान कर रखी है। दोपहर बाद करीब एक बजकर 50 मिनट पर जब वह अपनी दुकान के अंदर बैठा हुआ था कि उसी दौरान दो व्यक्ति चेहरे पर काला कपड़ा बांधे हुए तथा सीधा स्टूडियो के अंदर घुस गए। दोनों ने बिना किसी वजह के उसके साथ गाली-गलौच व मारपीट शुरू कर दी। उनमें से एक व्यक्ति ने हाथ में लिए हुए तेजधार हथियार से उसके दाहिने हाथ की अंगुली पर वार किया जिससे अंगुली कट गई। उसके बावजूद भी वे उसे लात-घूसों से पीटते रहे। जब उसने शोर मचाया तो दोनों उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मॉडल टॉऊन की तरफ भाग गए। वह दोनों व्यक्तियों को नहीं जानता है। बाद में सूचना पाकर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे तथा उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sanjeev Nain

Related News

static