बिजली निगम ने समालखा-छाजपुर में 8 नए फीडर बनाने का लिया फैसला

4/23/2019 12:40:30 PM

समालखा(राकेश): समालखा एक्स.ई.एन. के अंतर्गत पिछले लंबे अर्से से ओवरलोडिंग की मार झेल रहे 220 के.वी. पावर हाउस समालखा व 132 के.वी. छाजपुर में करीब 58 लाख की लागत से निगम ने खेतों के करीब 8 नए फीडर बनाने का फैसला लिया है। गेहूं की कटाई का काम पूरा होते ही नए फीडर का काम शुरू किया जाएगा, ताकि पेडी के सीजन में किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं इस काम में शहर की करीब 4-5 कालोनियों में घरों के पास से गुजर रही केवल तारों को हटाया जाएगा।

जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। विभाग का कहना है कि आने वाले समय में ओवर लोङ्क्षडग की समस्या समाप्त हो जाएगी। जिससे किसानों को बेहतर बिजली सप्लाई मिलेगी। उधर बिहोली सब-डिवीजन में भी कई नए फीडर बनाने की भी तैयारी चल रही है।उल्लेखनीय है कि समालखा एक्स.ई.एन. के अंतर्गत समालखा, बिहोली, छाजपुर सब-डिवीजन में 15 के करीब 33 के.वी. पावर स्टेशन स्थापित किए गए है। जिसमें गांव व खेतों की सप्लाई 220 के.वी. पावर हाऊस समालखा व 132 के.वी. छाजपुर से की जा रही है।

लेकिन पिछले लंबे अर्से से खासकर पेडी व गर्मी के सीजन में पावर हाऊस ओवरलोडिंग की मार झेलते आ रहे हैं जिसको लेकर ग्रामीणों व किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर खेतों में घंटों तक बिजली न आने के कारण किसान निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते आ रहे हैं। हालांकि पेडी सीजन में तो गांव के खेतों का लोड पावर हाऊस में 300 एम्पीयर तक पहुंच रहा है, जिससे कर्मचारियों द्वारा बारी बारी से फीडरों को काट कर सप्लाई दी जा रही है। 

इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पिछले दिनों निगम के अधिकारियों ने नए फीडर बनाने का फैसला लिया था। 220 के.वी. पावर हाऊस से जौरासी एपी फीडर के नाम से 2 ब्रांच है, जिसमें एक न्यू व एक ओल्ड के नाम से है जिसकी सप्लाई 220 के.वी. से की जा रही है। जिसका लोड 300  एम्पीयर तक पहुंच रहा है। लोड को शिफ्टों मे अलग अलग किया जाएगा, जिसमें गांव आट्टा में स्थित 33 के.वी. में एक नया फीडर बनाया जाएगा। जिस पर 8 लाख 53 हजार की लागत आएगी। इसी तरह करहंस एपी का लोड 350 एम्पीयर के आसपास है, जिसमें दो ग्रुप बनाकर सप्लाई की जा रही है।

करहंस के नजदीक 33 के.वी. गांव मच्छरौली में सब-स्टेशन पावर हाऊस में नया फीडर बनाया जाएगा। जिस पर 11 लाख 45 हजार की लागत आएगी, इस तरह करहंस एपी के 3 फीडर होंगे। खास बात ये है कि करहंस एपी का नया फीडर बनाने के लिए शहर की कई कालोनियों में लोगों के घर से गुजर रही बिजली की तार को हटाया जाएगा। जिससे कालोनीवासियों को राहत मिलेगी। छाजपुर सब-डिवीजन में पत्थरगढ़ खेत की सप्लाई 33 के.वी. सनौली से की जा रही है। पत्थरगढ़ के लिए दूसरा फीडर बनाने के लिए 10 लाख 80 हजार की लागत आएगी। इसी तरह नंगला खेत फीडर की सप्लाई 33 के.वी. सनौली से की जा रही है।

इसमें भी नया फीडर बनाया जाएगा। जिस पर 14 लाख 24 हजार की लागत आएगी। वहीं कुराड़ डी.एस. की सप्लाई 33 के.वी. सनौली से की जा रही है, जिसमें 33 के.वी. सनौली में भी एक नया फीडर बनाया जाएगा। जिस पर 6 लाख 51 हजार  लागत आएगी, जबकि गांव पट्टीकल्याणा एपी में भी नया फीडर बनाया जाएगा। जिस पर 6 लाख 40 हजार की लागत आएगी। हालांकि पट्टीकल्याणा एपी फीडर की सप्लाई 220 के.वी. पावर हाऊस से की जा रही है। गांव हल्दाना में 33 के.वी. पावर स्टेशन से नया फीडर बनाया जाएगा।

kamal