‘कच्चे कर्मचारियों को बैंक खाते से दी जाए सैलरी’

2/9/2018 2:09:53 PM

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा गवर्नमेंट पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्कर यूनियन की मीटिंग   एम.एल.ए. हॉस्टल में प्रधान अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग का संचालन सचिव विजय सिंह ने किया। दोनों नेताओं ने भवन व मार्ग विभाग मुख्यालय चंडीगढ़ के अधिकारियों पर सरकार के आदेश न मानने का आरोप लगाया। प्रधान अशोक शर्मा व विजय सिंह ने संयुक्त बयान में बताया कि जून 2017 में सभी मिनिस्ट्री हाऊस में कार्यरत कर्मचारी हड़ताल पर गए थे तब मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. नीरज दफ्तार व प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में समझौता हुआ था।

मिनिस्ट्री हाऊस में कार्यरत कच्चे कर्मचारी को सीधा खजाने से पास करवाकर बैंक खाते से तनख्वाह दी जाएगी लेकिन अधिकारी टाल-मटोल करते हुए सरकार के आदेश मानने को तैयार नहीं। इसलिए विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी जाती है कि यदि 15 मार्च 2018 तक मानी गई मांगों को नहीं माना तो प्रमुख अभियंता राकेश मनोचा कार्यालय समक्ष सैक्टर-33ए चंडीगढ़ में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।