ठेकेदार की हत्या कर डेढ़ लाख रुपए व बाइक लूटी

7/15/2018 12:46:07 PM

पानीपत (सौरव): बझौल झाल के पास रजबाहे के पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अशोक कुमार निवासी गंगा राम कालोनी के तौर पर हुई है। जो एक स्पीनिंग मिल में ठेकेदार के तौर पर काम करता था। सूचना मिलते ही थाना माडल टाऊन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मृतक के साले सोनू ने मिल में ही काम करने वाले 4 श्रमिकों पर उसके जीजा की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोनू के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी अशोक से डेढ़ लाख रुपए, मोबाइल व पर्स भी लूटकर ले गए।

सोनू ने पुलिस को बताया कि उसका जीजा अशोक डाहर स्थित एक स्पीङ्क्षनग मिल में बतौर ठेकेदार काम करता था। हर रोज की तरह से शुक्रवार को अपने घर से काम पर गया था लेकिन देर रात तक भी वापस नहीं लौटा। जिस पर बहन से उसे फोन करके मामले की जानकारी दी। वह जीजा का पता लगाने फैक्टरी गया। वहां चाय वाले से पता चला कि फैक्टरी के वर्कर्स का वेतन का भुगतान करते-करते रात को करीब 11 बज गए थे। इस दौरान फैक्टरी में काम करने वाले विकास, अनूप, रामजीत व अर्जुन मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तथा पेमैंट को लेकर ठेकेदार अशोक से झगड़ा शुरू कर दिया। 

सोनू का कहना है कि बाद में जब वह अशोक को तलाश हुआ ङ्क्षबझोल नहर के पास पहुंचा तो देखा कि वहां पर काफी भीड़ जमा दी व एक शव ङ्क्षबझोल झाल के पास रजबाहे के नीचे पड़ा था। जिसके सिर व गले में चोट के निशान थे तथा खून निकला हुआ था। यह शव उसके जीजा अशोक की ही था। सोनू ने आरोप लगाया कि पेमैंट के विवाद में ही अशोक की हत्या विकास, अनूप, रामजीत व अर्जुन ने की है।

जेब में छोड़ा केवल 10 रुपए का नोट
मौके से मृतक की जेब में केवल 10 रुपए का नोट ही बरामद हुआ है। जबकि डेढ़ लाख के करीब नकदी होने का दावा परिजन कर रहे हैं। मौके से मृतक का मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल भी नहीं मिले हैं। परिजनों का कहना है कि अशोक फैक्टरी में करीब 70 हजार की पेमैंट बांट कर आया था और बची राशि डेढ़ लाख रुपए लेकर बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। जो कि सारे लूट लिए गए हैं। मृतक अशोक के अंडर 25 श्रमिक काम करते थे। मृतक के 3 बच्चे 2 लड़के व एक लड़की है।

Deepak Paul