हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष का बड़ा आरोप, रोडवेज के 50 प्रतिशत महाप्रबंधक भ्रष्ट

9/29/2020 4:14:44 PM

पानीपत (सचिन शर्मा): भारतीय मजदूर संघ के बैनर के तले हरियाणा रोडवेज पानीपत डिपो के सभागार में हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की मीटिंग हुई। जिसमें उन्होंने कर्मचारियों की लम्बित पड़ी मांगों पर विचार किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने हरियाणा रोडवेज में डिपो के महाप्रबंधकों ऊपर अपने चहते कर्मचारियों की अपनी पसंद की जगह ड्यूटी लगाने के लिए रिश्वत लेने का बड़ा आरोप लगाया। 

उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि उनकी सभी मांगों को शीघ्र माना जाए अन्यथा कर्मचारी एक बार फिर सड़कों पर उतरेंगे। वहीं संघ के नेताओं ने रोडवेज के महाप्रबंधकों पर एक बहुत बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के डिपो का कार्यभार संभाल रहे 50% महाप्रबंधक भ्रष्ट हैं, जो अपने चहेते कर्मचारियों को पैसे लेकर आरामदायक व मलाईदार पदों पर लगाते हैं और वरिष्ठ कर्मचारियों की अनदेखी करते हैं। नेताओं ने कहा कि इसको लेकर सरकार को एक मांग पत्र भेजा जाएगा। जिसमें मांग की जाएगी कि ऐसे भ्रष्ट महाप्रबंधकों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

vinod kumar