नरायणा के पास नहर में मिला महिला का शव

4/22/2019 1:13:45 PM

समालखा(राकेश): 5 दिन पहले महिला मित्र को बचाने के प्रयास में नहर में कूदे चावल निर्यातक का शव जहां 3 दिन बाद बरामद हुआ था। वहीं, रविवार को महिला का शव गांव नरायणा के नजदीक दिल्ली पैरलल नहर में मिला है। जिसे पंजाब के गोताखोरों ने बाहर निकाल पानीपत पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं, पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। सूचना पाकर महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।

उल्लेखनीय है कि कई दिन पहले महिला मित्र को बचाने के प्रयास में दिल्ली पैरलल नहर में चावल निर्यातक नहर में कूद गया था। चावल निर्यातक व महिला नहर में बह गए थे। मामला पुलिस के संज्ञान में आया। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस ने इसकी सूचना डी.जी.पी. मनोज यादव को दी। डी.जी.पी. ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई के आदेश देते हुए पंजाब, दिल्ली व राजस्थान के 40 गोताखोरों को बुलाकर इनकी तलाश कराई। गोतोखोरों ने नाव के साहरे खुबडू जाल तक तलाश की।

जिसमें कोई सफलता नहीं मिली। बाद में तीसरे दिन रोहित का शव खुबडू झाल के पास से बरामद किया गया था, लेकिन महिला का पता नहीं चल सका था। पुलिस के आग्रह पर नहरी विभाग ने नहर का पानी कम कर दिया।रविवार को 5वें दिन महिला शव गांव नरायणा के पास दिल्ली पैरलल नहर में तैरता हुआ मिला। इस दौरान आसपास घूम रहे गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया।

kamal