प्रदेश की जनता कांग्रेस की असलियत जान चुकी है: सैनी

9/25/2018 11:21:18 AM

पानीपत(राजेश): कांग्रेस ने देश में 55 साल राज किया, लेकिन अब बोफोर्स, कोयला, कामनवैल्थ सहित कई घोटाले दिखाने के बाद अब राफेल का मुद्दा उठाकर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। प्रदेश की जनता कांग्रेस की असलियत जान चुकी हैं और कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में किसान, मजदूर, कर्मचारी, दलित व पिछड़ा वर्ग के लिए कुछ नहीं किया। 

उपरोक्त बातें लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो व सांसद राजकुमार सैनी ने पानीपत ग्रामीण कार्यालय उद्घाटन समारोह में कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू होते हुए कहे। सांसद सैनी का पानीपत जाटल रोड सोन्दापुर चौक पर कार्यालय पहुंचने पर फूल-मालाएं डालकर व गुलदस्ता भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया। वहीं, प्रजापत समाज, मुस्लिम समाज, गुर्जर समाज व राजपूत समाज ने सांसद सैनी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित कर समर्थन दिया। सैनी ने कहा कि लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी प्रदेश में 5 मुद्दों को लेकर प्रदेश की 10 लोकसभा व 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 
 

Rakhi Yadav