इलाज के बहाने महिला से छेड़छाड़, शोर मचाया तो भागा डाक्टर

2020-12-02T02:23:37.667

पानीपत, (संजीव) : एक गांव में डाक्टर के पास इलाज करवाने गई महिला के साथ डाक्टर द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़त महिला ने इस संबंध में आठ मरला चौकी पुलिस को  शिकायत दी है। जिसके आधार पर थाना चांदनी बाग में केस दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला शामली के तहत एक गांव निवासी 20 वर्षीय महिला ने बताया कि वह हाल में हुडा सैक्टर 13-17 क्षेत्र के तहत बने फ्लैटों में रहती है। उसकी दाहिनेे पैर पर कुछ समय पहले दाद हो गया था। जिस पर उसने इसका जिक्र पड़ोस में रहने वाली एक महिला से किया। जिसने उसे बताया कि एक गांव में क्लीनिक चलाने वाला पानीपत की एक कालोनी का निवासी डाक्टर राजेश इसका पक्का इलाज करता है। जिस पर वह पड़ोसी महिला के साथ
दवाई लेने के लिए उक्त डाक्टर के क्लीनिक पर पहुंची। जहां पर डाक्टर ने उसके दाद पर दवा लगा दी साथ गलत नीयत से उससे छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने डाक्टर की इस हरकत का विरोध किया तो डाक्टर ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जिस पर उसने शोर मचा दिया, जिसके बाद डाक्टर मौके से फरार हो गया। आठ मरला चौकी पुलिस ने केस दर्ज करके डाक्टर की तलाश शुरू कर दी है।
 

Content Editor

Sanjeev Nain