महिला ने तरुण चुघ पर लगाया छेड़खानी का आरोप

8/20/2018 9:16:59 AM

पानीपत(संजीव): शहर की विधायक पति सुरेंद्र रेवड़ी के साथ ऑडियो प्रकरण से सुर्खियों में आने के बाद सैक्टर-25 निवासी तरुण चुघ के खिलाफ महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके घर में घुसकर छेडख़ानी की और उसकी सहेली को भी परेशान किया। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले 4-5 दिन पहले उसके मोबाइल पर फोन आया और उसे मिलने के लिए कहा, साथ ही उसे अपनी सहेली के साथ मिलवाकर उसके साथ दोस्ती करने की बात कही।

जिसे सुनकर वह हैरान हो गई तथा उसे फोन न करने की हिदायत देते हुए पुलिस कार्रवाई की बात कहकर उसने फोन काट दिया। फोन करने वाले युवक ने अपना नाम तरुण चुघ बताया। उसके करीब 15 मिनट के बाद तरुण चुघ ने उसके घर का जोर-जोर से दरवाजा खटखटाया लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। बाद में जब वह बेटी के साथ घर के बाहर खड़ी थी तो तरुण चुघ ने उसे गंदे इशारे और वह उसके घर में घुस आया। महिला का आरोप है कि वह छेडख़ानी करने लगा। इस पर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।

तरुण चुघ का नया ऑडियो जारी, बोला-मरने जा रहा हूं
आरोपी तरुण चुघ ने एक बार फिर से ऑडियो वायरल की है। जिसमें उसने कहा है कि महिला द्वारा उस पर लगाए आरोप गलत हैं और उसे फंसाया जा रहा है। वह अब मरने के लिए गोहाना रोड फ्लाईओवर से होते हुए पैदल नहर पर जा रहा है। यह उसकी लास्ट ऑडियो रिकॉर्डिंग है। 

जांच की जा रही: मीना 
महिला थाना प्रभारी मीना कुमारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर तरुण चुघ के खिलाफ धारा -323, 354, 294, 452 व 509 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की कई पहलुओं को लेकर जांच की जा रही है।
 

Rakhi Yadav