वोल्टेज नहीं मिलने पर एक्स-रे मशीन रही बंद

5/24/2019 1:05:00 PM

पानीपत (अनुज): सिविल अस्पताल में बनी नई बिल्डिंग में एक्स-रे मशीन ज्यादा वोल्टेज आने के कारण नहीं चल पा रही है। जिस कारण रोजाना 40 से अधिक से मरीज बिना एक्स-रे करवाए ही घरों को वापस लौट रहे हैं। वहीं, जिन मरीजों को एमरजैंसी में एक्स-रे करवाना है वे मरीज मजबूर होकर निजी अस्पतालों की ओर रुख कर रहे हैं।

निजी अस्पताल में गरीब लोगों को इलाज के लिए अपनी जेबें ढीली करनी पड़ रही हैं। इस बारे में मौके पर मौजूद मरीजों ने बताया कि वे 3 दिन से हर रोज एक्स-रे कक्ष के बाहर मशीन ठीक होने का इंतजार करके वापस लौट जाते हैं। जिससे सिविल अस्पताल में आने-जाने में पैसे खर्च हो रहे हैं। कई बार अस्पताल के चक्कर काटने के बाद भी इलाज नहीं मिल रहा है। अब कुछ दिनों से सिविल अस्पताल में आने वाले मरीज परेशान है। इस बारे में रेडियोलॉजिस्ट का कहना है कि सिविल अस्पताल की नई बिल्डिंग में वोल्टेज अधिक आ रही है। जिस कारण मशीन नहीं चल सकती। 
 

जब एक्स-रे मशीन पुरानी बिल्डिंग में थी तब वोल्टेज कमी के कारण मशीन नहीं चल पाती थी और नई बिल्डिंग में वोल्टेज अधिक होने के कारण मशीन को नहीं चला सकते हैं। दोनों में एक ही समानता है कि दोनों जगहों पर ही मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। इस बारे में कर्मी ने बताया कि 11.30 वोल्टेज कम अधिक हो गई थी। जिस कारण उसके बाद कोई भी एक्स-रे नहीं किया जा सका। 

Isha