शराब पीने से रोकने पर युवक ने पिया टायलेट क्लीनर, हालत गंभीर

12/4/2020 11:41:14 PM

पानीपत, (संजीव) : आठ मरला क्षेत्र में दोस्त के घर आए एक युवक ने टायलेट क्लीनर पीकर जान देने का प्रयास किया। जिसकी हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
 जानकारी के अनुसार किशनपुरा निवासी राहुल आठ मरला स्थित एक प्रिटिंग प्रैस पर काम करता है। युवक के घर वाले उसे शराब पीने से रोकते थे। जिसके चलते अक्सर विवाद होता था। युवक आठ मरला स्थित अपने दोस्त अच्छे लाल के मकान पर पहुंचा जहां पर उसने संदिज्ध हालात में टायलेट क्लीनर पी लिया। जिससे उसकी हालत तेजी से बिगडऩे लगी। जिसे उपचार के लिए मॉडल टाऊन स्थित एक निजी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। वहीं आठ मरला चौकी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
 

Sanjeev Nain