पंजाब के मशहुर गायक मनकीरत औलख पर एक और संगीन अारोप

punjabkesari.in Tuesday, Mar 21, 2017 - 10:32 PM (IST)

सिरसा (सतनाम सिंह):प्रसिद्ध पंजाबी गायक मनकीरत औलख व् उसके पिता निशान सिंह पर सिरसा में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन हड़पने का मामला दर्ज किया गया है। सिरसा निवासी नवीन की शिकायत पर मनकीरत औलख और उसके पिता निशान सिंह सहित पांच अन्य लोगों पर धारा 420,467 व् अन्य के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जाने की बात कही जा रही है। इस तरह के एक मामले में मनकीरत के ऊपर फतेहाबाद में भी शिकायत दर्ज करवाई जा चुकी है।

शिकायतकर्ता नवीन ने बताया कि उसके पास मुसाहिब वाला में करीबन 15 एकड़ जमीन है जिसे की मनकीरत औलख व् उसके पिता निशान सिंह ने अपने साथियो के साथ मिल कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उसे हड़पने की कोशिश की है। जिसके खिलाफ उसने थाना शहर सिरसा में मामला दर्ज करवा दिया है। वहीं नवीन ने बताया कि मनकीरत व् उसके पिता निशान सिंह पर इस तरह के और भी कई मामले दर्ज हैं।

थाना शहर प्रभारी राम सिंह ने बताया कि नवीन कुमार की शिकायत पर मनकीरत ओलख, उसके पिता निशान सिंह और उनके साथियो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जो भी जांच में सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static