गुरबख्श की मौत के बाद सिख नेताओं में रोष, लगाया जाम

3/20/2018 11:25:37 PM

कुरूक्षेत्र(रणदीप रोड़): कुरुक्षेत्र में गुरबख्श सिंह खालसा की मौत से गुस्साए सिख नेताओं में रोष व्याप्त हो गया। रोष के चलते कुरुक्षेत्र कैथल मार्ग पर जाम लगा दिया। जिसके बाद सरकारी मशीनरी में हड़कंप मचा हुआ। फिलहाल यहां पर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सिख नेताओं ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि गुरबख्श को छलांग मारने पर मजबूर किया गया। घटना स्थल पर किसी तरह का बचाव दल भी मौजूद नहीं था और न ही कोई एंबुलेंस बुलवाई गई।



सिख नेता कंवलजीत अजराना ने बताया कि गुरबख्श सिंह ने कौम के लिए शहादत दी है, लेकिन प्रशासन और सरकार ने उसका कत्ल किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने गुरबख्श सिंह पर इतना दबाव बनाया कि उसे मजबूरन छलांग लगाकर अपनी जान देनी पड़ी। उन्होंने कहा कि मौके पर ना तो एंबुलेंस थी और ना ही डॉक्टर इस कारण उचित मेडिकल सहायता ना मिलने के कारण गुरबख्श सिंह अकाल मृत्यु का शिकार हो गया। सिख जत्थेबंदियों के साथ बैठक कर आगामी रणनीति बनाई जाएगी।

(यहाँ भी पढ़ें- जेल में बंद सिखों की रिहाई के लिए टंकी से कूदा गुरबख्श, मौत)

Punjab Kesari